LocalMonero will be winding down

The winding down process begins May 7th, 2024, and finishes after November 7th, 2024. Our support staff will be available for help throughout this period.
  1. Effective immediately, all new signups and ad postings are disabled;
  2. On May 14th, 2024, new trades will be disabled as well;
  3. After November 7th, 2024, the website will be taken down. Please reclaim any funds from your arbitration bond wallet prior to that date, otherwise the funds may be considered abandoned/forfeited.

Monero में वापस योगदान करना

प्रकाशित:
By Seth For Privacy

Monero परियोजना (कई अन्य open-source परियोजनाओं की तरह) के पीछे कोई केंद्रीय कंपनी, संस्था या वित्त(funding) नहीं है, जो सभी विकेंद्रीकरण और लचीलापन(flexibility/resilience) के लिए आवश्यक हैं। हालांकि, इसका मतलब यह है कि परियोजना की सफलता पूरी तरह से आप जैसे समुदाय में धन, विकास और पहुंच के लिए भावुक व्यक्तियों के योगदान पर निर्भर करती है।

Monero समुदाय के अधिकांश लोग अनिवार्य रूप से डेवलपर नहीं होंगे, इसलिए हम ऐसे कई तरीकों पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जो गैर-डेवलपर इस तरह की अविश्वसनीय परियोजना को वापस दे सकते हैं।


Monero की सामाजिक Crowdfunding की प्रणाली

Monero निधिकरण कार्य के लिए एक अनोखी प्रणाली का उपयोग करता है जिसे Community Crowdfunding System (या "CCS") कहा जाता है, जो समुदाय में किसी को भी निधिकरण के लिए एक विचार प्रस्तुत करने की अनुमति देता है। यदि समुदाय द्वारा अनुमोदित किया जाता है, तो इन प्रस्तावों को समुदाय द्वारा निधिकरण के लिए खोल दिया जाता है।

प्रणाली के दो चरण हैं, जिनमें से प्रत्येक सभी पृष्ठभूमि के लोगों की अधिक भागीदारी से लाभान्वित होती है।

"Ideas" में भाग लेना

सभी CCS प्रस्ताव "Ideas" के रूप में शुरू होते हैं जो समुदाय के लिए टिप्पणी के लिए खुले होते हैं और जिनकी अक्सर सामुदायिक बैठकों में भी चर्चा की जाती है। यह समुदाय में हर किसी के लिए प्रस्ताव के माध्यम से पढ़ने और टिप्पणी करने का अवसर है कि वे क्या सोचते हैं कि क्या बदला या सुधार किया जा सकता है, या प्रस्ताव को वित्त पोषण के लिए अनुमोदित किया जाना चाहिए या नहीं। यह आपको न केवल समुदाय में अन्य लोगों द्वारा चल रहे प्रयासों के साथ अद्यतित रहने की अनुमति देता है, बल्कि समुदाय द्वारा किसे और क्या वित्त पोषित किया जाता है, इस बारे में सक्रिय रूप से बात करने, वित्त पोषण से पहले प्रस्तावों में सुधार करने और वित्त पोषण के बाद निरीक्षण प्रदान करने की अनुमति देता है।

आप CCS Ideas पर "Ideas" के चरण में मौजूद सभी प्रस्तावों को देख सकते हैं।

"Funding Required"
में निधिकरण प्रस्ताव

अनुमोदित प्रस्ताव का दूसरा चरण "Funding Required" चरण है। यह वह जगह है जहाँ समुदाय में कोई भी व्यक्ति जो प्रस्ताव को पसंद करता है और इसमें मूल्य देखता है, वह आसानी से, जल्दी और निजी तौर पर अपने Monero को विशिष्ट प्रस्ताव के लिए दान कर सकता है।

किसी प्रस्ताव के लिए दान करने के लिए, बस CCS Funding Required पर जाएँ, उस प्रस्ताव पर बदाएँ जिसे आप दान करना चाहते हैं, और QR Code को scan करें या पते को नकल करें और जितना ज़्यादा(या कम!) हो सके आप योगदान दें। हर टुकडा़ मदद करता है, चाहे कितना भी छोटा क्यों न हो!

एक बार जब कोई प्रस्ताव पूरी तरह से वित्त पोषित हो जाता है तो आप उसके in progress पर ध्यान दे सकते हैं या completed proposals के परिणाम देख सकते हैं।

आप CCS Funding Required पर वे सभी प्रस्ताव देख सकते हैं जो "Funding Required" चरण में हैं।


शिक्षा

एक और शानदार तरीका जिससे आप Monero परियोजना में शामिल हो सकते हैं, नए और मौजूदा समुदाय के सदस्यों को शिक्षित और सशक्त बनाने में मदद करना है। यह कई रूपों में आ सकता है, लेकिन Monero के बारे में आप जो सीख रहे हैं उसे social media, blog आदि पर साझा करना उतना ही आसान हो सकता है।

यहाँ कुछ ठोस तरीके दिए गए हैं जिनसे आप शिक्षा में मदद कर सकते हैं:

  • अपना blog शुरू करें
  • Monero के बारे में आपने जो कुछ सीखा है या सीखा है, उसके बारे में Twitter thread या Reddit post बनाएँ
  • Monero के साथ आपके द्वारा की जाने वाली रोजमर्रा की चीजों का "कैसे करें" वीडियो बनाएँ, जैसे Monero को भेजना, hardware wallet का उपयोग करना, Monero को LocalMonero.co आदि पर खरीदना और बेचना।

जागरूकता और जुड़ाव

एक आसान तरीका जिससे आप मदद कर सकते हैं वह है सामान्य social media पर सक्रिय रहना और बेहतर Monero सामग्री के बारे में बात करना, लोगों को शिक्षित करना और साझा करना।

हममें से जितने अधिक लोग Monero ने हमारी मदद की है, हम इसके बारे में क्या पसंद करते हैं, क्या सुधार करने की आवश्यकता है, और हम योगदान क्यों चुनते हैं, इसे साझा कर रहे हैं, और अधिक लोग Monero जैसे एक शक्तिशाली उपकरण में मूल्य देखने में सक्षम होंगे ।

Twitter

Twitter cryptocurrency उपयोगकर्ताओं (और कइयों) के लिए एक आम जगह है, और यह एक ऐसी जगह है जिसे मैंने Monero समुदाय के साथ सीखने और जुड़ने दोनों के लिए मूल्यवान पाया है। हालांकि कभी-कभी यह एक विषैला और कठोर स्थान हो सकता है, फिर भी कुछ महान लोग हैं जो नियमित रूप से अच्छी सामग्री डालते हैं।

बेझिझक इसमें शामिल हों और Monero के बारे में साझा करना शुरू करें और वहाँ दूसरों के साथ जुड़ें!

आप LocalMonero को Twitter @LocalMoneroCo पर पा सकते हैं।

Reddit

Reddit, Monero (और व्यापक cryptocurrency/गोपनीयता) भीड़ के साथ बातचीत करने का एक लोकप्रिय तरीका है, और लंबे समय तक सामग्री, media, समाचार आदि साझा करने के लिए एक शानदार जगह है।

वहाँ एक बेहद सक्रिय Monero समुदाय है, जिसमें कुछ सबसे लोकप्रिय Subreddit हैं:

  • r/Monero
    • अधिकांश Monero चर्चा, समाचार और media का घर
  • r/monerosupport
    • सहयोग प्राप्त करने और उन लोगों की मदद करने के लिए एक बेहतरीन जगह जिन्हें Monero मुद्दों पर सहायता की आवश्यकता है
  • r/MoneroCommunity
    • समुदाय केंद्रित चर्चाओं के लिए एक सामान्य स्थान
  • r/MoneroMining
    • आपकी सभी खनन आवश्यकताएँ और चर्चाएँ
  • r/xmrtrader
    • Monero के बारे में सभी कीमतों/बाज़ार/अटकलों से संबंधित चर्चाओं का घर। समुदाय को केंद्रित रखने के लिए मूल्य/बाज़ार से संबंधित विषय आम तौर पर अन्य सभी Monero subreddits पर प्रतिबंधित हैं।

चर्चाओं में शामिल होना और भाग लेना सुनिश्चित करें, दिलचस्प समाचार और लेख साझा करें, और जहाँ आप उचित समझें वहाँ योगदान दें!

आप LocalMonero समुदाय को Reddit पर r/LocalMonero पर पा सकते हैं।

Matrix/IRC

Monero के "आंतरिक कामकाज" का विशाल बहुमत Matrix और IRC पर होता है, दो चैट नेटवर्क जो एक दूसरे से जुड़े होते हैं। यदि आप दिन-प्रतिदिन की चर्चाओं में शामिल रहना चाहते हैं, बैठकों में भाग लेना चाहते हैं, या अन्य Monero उपयोगकर्ताओं के साथ बात करना चाहते हैं, तो आप Matrix या IRC में कूदना चाहेंगे।

सबसे आम Matrix/IRC channel की एक सूची getmonero.org.

पर उपलब्ध है।

Matrix पर आप LocalMonero community #localmonero:agoradesk.com में पा सकते हैं।

ऑफ़लाइन

अपने मित्रों, परिवार और अन्य लोगों को Monero से ऑफ़लाइन परिचित कराना न भूलें! एक बढ़िया तरीका यह है कि व्यक्ति को Cake Wallet (iOS/Android), Monerujo (Android), या MyMonero (iOS) जैसे मोबाइल बटुए download करवाएँ। उन्हें थोड़ा Monero भेजें, और उनसे कुछ वापस लें।

ExploreMonero जैसे explorer में Bitcoin और Monero जैसी किसी चीज़ के बीच लेन-देन की तुलना करना भी मददगार हो सकता है, ताकि वे यह देख सकें कि अन्य पारदर्शी blockchain की तुलना में Monero का उपयोग करते समय कितनी कम जानकारी सार्वजनिक रूप से सामने आती है।


r/monerosupport

यदि आप कुछ समय के लिए Monero के साथ रहे हैं या इसका उपयोग करने और समस्या निवारण के बारे में अच्छी समझ रखते हैं, तो इसमें शामिल होने का एक शानदार तरीका r/monerosupport subreddit पर जाना और वहाँ पोस्ट करने वाले उपयोगकर्ताओं को सहायता प्रदान करना है।

ऐसे उपयोगकर्ता लगातार होते हैं जिन्हें (सामान्य रूप से) बुनियादी मुद्दों पर मदद की आवश्यकता होती है, और हम में से कुछ ही ऐसे होते हैं जो उनकी मदद करने के लिए subreddit में सक्रिय होते हैं। यह देखना बहुत अच्छा होगा कि अधिक लोग इसमें गोता लगाएँ और नए और मौजूदा उपयोगकर्ताओं को उनके मुद्दों के माध्यम से काम करने में मदद करें!


सामुदायिक बैठकें

विशिष्ट विषयों पर लगभग सभी सामुदायिक चर्चाएँ Matrix या IRC में होती हैं, इसलिए यदि आप सम्मेलन से सीखने/उनका अनुसरण करने में रुचि रखते हैं या सक्रिय रूप से भाग लेना चाहते हैं, तो आप उनमें से एक नेटवर्क पर अपने आप को setup करना चाहेंगे

एक बार जब आप ऐसा कर लेते हैं, तो प्रत्येक कमरे(room) के लिए निर्धारित विषय पर या Monero meta repository पर नज़र रखें, निर्धारित सम्मेलनों के लिए।

यदि आप आना और भाग लेना चुनते हैं, तो कृपया विषय क्रम का सम्मान करें, विषय पर बने रहें, और केवल तभी बोलने का प्रयास करें जब आवश्यक हो/बुलाया जाए।


अनुवाद

उन लोगों के लिए जो द्विभाषी या अधिक हैं, योगदान करने का एक बहुत ही महत्वपूर्ण तरीका अंग्रेजी से अन्य भाषाओं में अनुवाद में मदद करना है। हमेशा नई भाषाओं का अनुवाद करने और मौजूदा भाषाओं को पारिस्थितिकी तंत्र में अद्यतन करने की आवश्यकता होती है, और जितनी अधिक भाषाओं का हम सक्रिय रूप से समर्थन करते हैं, उतना अधिक समावेशी और पहुंच योग्य मोनेरो बन जाएगा।

आप translate.getmonero.org या Github पर अनुवाद की ज़रूरत और जानकारी पा सकते हैं।


दिक्कतों की जानकारी देना

गैर-डेवलपर्स के लिए Monreo में योगदान करने का आखिरी तरीका यह है कि Github में दिक्कतों का संलेखन करना सुनिश्चित करें, जब आपके पास कोई समस्या है जो r/monerosupport या Matrix/IRC पर हल करने योग्य नहीं है या आप software में सुधार के लिए एक क्षेत्र देखें।

जब आप किसी issue को खोलने जाते हैं:

  • सुनिश्चित करें कि आपसे संबंधित कोई मौजूदा समस्या नहीं है
  • अधिक से अधिक जानकारी प्रदान करें
    • यदि आप किसी ऐसी समस्या का सामना कर रहे हैं जिसे सामान्य समस्या निवारण(troubleshooting) हल करने में असमर्थ था, तो सुनिश्चित करें कि:
      • समस्या होने पर सभी प्रासंगिक लॉग(logs) एकत्र करें
      • आपके द्वारा चलाए जा रहे Monero software का संस्करण एकत्र करें
      • अपने system का OS और संस्करण एकत्र करें
      • किसी भी प्रासंगिक मौजूदा issue, Reddit threads, आदि से लिंक करें।
  • अपनी समस्या के संपादन के जवाबों और सूचनाओं पर नज़र रखें
    • अक्सर अधिक जानकारी या स्पष्टीकरण की आवश्यकता होती है, इसलिए अपनी समस्या के संपादन और टिप्पणियों पर नज़र रखना सुनिश्चित करें जिन्हें आपके सहयोग की आवश्यकता हो सकती है

Issue में आप जितनी अधिक जानकारी प्रदान कर सकते हैं, उतना ही बेहतर!


निष्कर्ष

उम्मीद है कि इस पुस्तिका ने कुछ विचारों को जन्म दिया है कि कैसे आप अपने अद्वितीय कौशल, पृष्ठभूमि और अनुभव का उपयोग करके Monero को वापस दे सकते हैं। जितना अधिक समुदाय इस तरह से वापस देता है, उतना बड़ा और अधिक परिपक्व Monero होगा और हम निजी, वैकल्पिक, स्व-संप्रभु, प्रतिबंधन-प्रतिरोधी धन के लक्ष्यों को आसानी से पूरा कर सकते हैं।


अग्रिम पठन

© 2026 Blue Sunday Limited